फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Retired soldier throws hand grenade at young man, serious

Gonda News: रिटायर्ड फौजी ने युवक पर फेंका हथगोला, गंभीर

Thu, 23 May 2024 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 May 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier throws hand grenade at young man, serious
गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती ​शिवम यादव। - संवाद
युवक की मां ने फायरिंग का भी लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के परेड सरकार नेवलगंज में बुधवार की देर रात सम्मय माता मंदिर से पूजन कर वापस घर लौट रहे एक युवक पर रिटायर्ड फौजी ने हथगोला से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मां ने रिटायर्ड फौजी पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया है।
गांव निवासी सुमन यादव ने बताया कि उनका बेटा शिवम यादव (25) पुत्र रामजी बुधवार की रात प्रतिदिन की तरह गांव के समीप सम्मय माता के मंदिर में पूजा करने गया था। वहां से लौटते समय इसी गांव के रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने उसके बेटे को रास्ते में रोक लिया और उसपर हथगोला से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि रिटायर्ड फौजी ने फायरिंग भी की। जिससे शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। हथगोला व फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि सुमन यादव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed