फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Result of 3993 posts including Pradhan, BDC declared

पांच प्रधान, चार बीडीसी समेत 3993 पदों का परिणाम घोषित

Mon, 14 Jun 2021 06:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Result of 3993 posts including Pradhan, BDC declared
गोंडा। पंचायत के रिक्त पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना का कार्य सोमवार को परिणामों की घोषणा के साथ ही पूरा हो गया। सुबह से शुरू हुई मतों की गिनती के बाद एक प्रधान व 181 पंचायत सदस्यों के परिणाम दोपहर बाद घोषित किए गए।
विज्ञापन

उपचुनाव में चार प्रधान, एक बीडीसी और 3807 पंचायत सदस्यों का निर्वाचन पहले ही निर्विरोध तय हो चुका था। इसके साथ ही कोरम के अभाव में अटका 363 पंचायतों के गठन का रास्ता भी साफ हो गया है। अब 24 जून के पहले सभी पंचायतों का गठन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायत के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव में चार पंचायतों में प्रधान पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इसी तरह चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 3985 पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमे एक बीडीसी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ और तीन पदों के चुनाव हुए हैं। इसके साथ ही 3807 पंचायत सदस्यों के पद भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ जबकि178 सदस्य पदों के लिए चुनाव हुए । इन पदों पर पड़े मतों की गणना सोमवार को 13 ब्लाकों पर हुई।
मतगणना में तरबगंज ब्लाक के गौहानी में प्रधान पद के लिए दिग्विजय नाथ पांडेय को विजय मिली। इसी के साथ अन्य पदों की गणना भी पूरी हो गई और सभी रिक्त पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय नारायण ने बताया कि सोमवार को विकासखंड रुपईडीह, मुजेहना, इटियाथोक, कर्नलगंज, परसपुर, कटराबाजार, मनकापुर, छपिया, बभनजोत, तरबगंज, बेलसर, वजीरगंज व नवाबगंज में मतों की हुई। जिसके परिणाम जारी कर दिए गए और सभी को प्रमाण पत्र दिए गए। इसी के साथ ही 363 पंचायतों के गठन का रास्ता साफ हो गया।
पंचायत चुनाव के बाद रिक्त पांच पदों में नामांकन के साथ ही चारों प्रधान पदों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नवाबगंज के नगवा में सपना सिंह, करनैलगंज के धनावा से वेंकटेश मोहन प्रताप सिंह, कटरा बाजार के टेढ़ी से अंकित सिंह, परसपुर के चरहुआं से मंजू देवी का निर्विरोध प्रधान चुने गए। मतगणना बाद तरबगंज के गौहानी पंचायत में दिग्विजय नाथ पांडे की जीत हुई है। इसके साथ ही पांचों पंचायतों को नए प्रधान मिल गए हैं।
गौहानी ग्राम पंचायत में हुए प्रधान पद के चुनाव में आखिरकार भैया चंद्रभान दत्त इंटर कॉलेज रामपुर टेंगरहा के प्रबंधक दिग्विजय पांडे ने विजय का परचम लहराया। मई माह में हुए पंचायत चुनाव ने प्रधान पद के प्रत्याशी रहे सत्यपाल पांडे की मतगणना के दूसरे दिन कोरोना के चलते मृत्यु हो गई थी।

जिसके बाद हुए उपचुनाव में सत्यपाल पांडे के पुत्र दिग्विजय पांडेय प्रत्याशी थे। चुनाव के दो दिन पूर्व उनकी मां की भी मृत्यु हो गई। अपार कष्ट से गुजर रहे परिवार को आखिरकार गौहानी ग्राम पंचायत की जनता ने प्रधान की कुर्सी दिला कर कुछ सकून प्रदान किया है। दिग्विजय पांडे 80 मतों से विजई घोषित किए गए। उन्हें एसडीएम राजेश कुमार ने विजय का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed