{"_id":"cdc3307347331490c8259b12fc3d4ef9","slug":"respect-talent-s-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं का सम्मान
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष के अंतिम दिन 2015 को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अलविदा किया गया और नए वर्ष 2016 के स्वागत के लिए विभिन्न विधाओं का सत्कार किया गया। इसमें शिक्षा, चिकित्सा व खेल में उत्कृष्ट योगदान देने वालों व मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नाटक, प्रहसन सहित देश की विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए।
गुरुवार को आईसीआईटी के तत्वावधान में संपूर्णानद टाउन हाल में समारोह आयोजित किया गया। साल का अंतिम दिन होने के कारण इसे लेकर खूब उत्साह दिखा।
छात्र-छात्राओं ने समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद संस्थान द्वारा संपन्न कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
प्रथम रहे सजल श्रीवास्तव को 10 हजार, द्वितीय आकांक्षा श्रीवास्तव को पांच हजार, तृतीय स्थान पर रहे अजय उपाध्याय को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य कई छात्र-छात्राएं भी पुरस्कृत हुईं। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सक दंपती डॉ. पुन्योदय मिश्र व डॉ. अनीता मिश्रा को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड, शिक्षा के क्षेत्र में सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कृष्णा सिन्हा, प्रवक्ता डॉ. आभा सक्सेना, पंखुड़ी श्रीवास्तव को सम्मानित किय गया।
संस्थान के निदेशक संतोष गुप्ता ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर रितेश मिश्रा, शिवम श्रीवास्तव, संजय त्रिपाठी, सारिका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।