फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Resolution to accelerate the development of the district on UP Day

यूपी दिवस पर जिले के विकास को रफ्तार देने का संकल्प

Fri, 24 Jan 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Resolution to accelerate the development of the district on UP Day
गोंडा के विकास भवन में आयोजित यूपी के स्थापना दिवस के मौके पर फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुवात करत - फोटो : GONDA
गोंडा। शुक्रवार को प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर विकास भवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी, आयुक्त देवीपाटन मण्डल महेन्द्र कुमार, डीएम डा. नितिन बंसल तथा एसपी आरके नैयर के साथ फीता काटकर किया किया।
विज्ञापन

स्टालों के निरीक्षण के बाद दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समारोह का विधिवत शुभारम्भ हुआ। स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अनाम संस्था के कलाकारों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गीतों की प्रस्तुति की गई। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि यूपी दिवस के अवसर पर जनपद के चंहुंमुखी विकास के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उस पर पूरे अमल के साथ काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

आयुक्त देवीपाटन मंडल महेन्द्र कुमार ने यूपी दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता केके श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर एसपी आरके नैयर, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, एसडीएम सदर वीर बहादुर यादव, बीएसए मनिराम सिंह, डीडी एग्रीकल्चर, डीपीआरओ घनश्याम सागर, डीआईओएस अनूप श्रीवास्तव, आशा बहुएं, ग्राम प्रधान, उद्यमी तथा जनसामान्य उपस्थित रहे।
इन्हें मिला सम्मान व नगद पुरस्कार
गोंडा। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद की प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मान मिला। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रोबेशन विभाग से हाई स्कूल व इन्टरमीडिएट की 35 छात्राओं को सम्मानित किया गया। कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षार्थियों अविनाश कुमार, हेमन्त तिवारी, बृजेश कुमार, नितेश जायसवाल, मनीष कुमार, कपिल कुमार, राम शिला, रमेश कुमार, राजेश कुमार तथा राम करन को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। सूक्ष्म, लघु मध्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग से उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो राजगीरों जिलाजीत व मो. अलीम को तथा दो दर्जियों माधवती व विनीता को सिलाई मशीन तथा टूल किट प्रदान की गई। वहीं उद्यम के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले उद्यमियों मेसर्स बंसल उद्योग के अशोक बंसल, मेसर्स रूद्राक्ष एग्रो प्राइवेट लिमिटेड उद्योग के संजय अग्रवाल तथा भीखीराम उद्योग के रंगेश अग्रवाल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मनित किया गया। समारोह में माटी कला उद्योग के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले हरीराम प्रजापति, रंजा प्रजापति तथा राम मनोहर मौर्य को सम्मानित किया गया।

25 विभागों ने लगाए स्टाल व प्रदर्शनी
यूपी दिवस समारोह के अवसर पर विकास भवन प्रंागण में पंचायतीराज, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, डॉयट, मनरेगा, प्रोबेशन विभाग, बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पूर्ति विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, पिछड़ावर्ग कल्याण, पशु पालन विभाग, डूडा, खादी एवं ग्रामोद्योग, जिला उद्योग केन्द्र, श्रम विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बैंक, नाबार्ड, जल निगम सहित अन्य विभागों के स्टॉल एवं प्रदर्शनियां लगाई गई। विधायक सदर ने परसपुर के किसान पवन सिंह द्वारा उत्पादित की गई शुद्ध शहद को स्टाल से खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed