फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   resolution of national defense

राष्ट्र रक्षा का लिया संकल्प

Sun, 09 Aug 2015 11:38 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
भारत छोड़ो आंदोलन की 73वीं बरसी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया। अगस्त क्रांति दिवस पर भारत छोड़ो आंदोलन के अगुवा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग व बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र ध्वज तिरंगे झंडे को नमन करते हुए राष्ट्र रक्षा का संकल्प भी लिया। बड़ा पुल स्थित शिविर कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने अगस्त क्रांति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


अगस्त क्रांति दिवस पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। इसी आंदोलन ने बाद में अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश कर दिया। भारत छोड़ों आंदोलन की शुरुआत होने के कारण ही 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के रुप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष डा. पंकज कुमार गुप्ता एवं महासचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत छोड़ों आंदोलन देश की आजादी की लड़ाई में मील का पत्थर साबित हुआ इसलिए यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है।


कार्यक्रम में मौजूद रामशंकर भारती, हनीफ मास्टर, बृजेश कुमार मिश्रा, विकास सिंह विक्की, राम कुमार गुप्ता, समीर सिंह, चंद्रशेखर चौधरी व अवधेश पाल सिंह आदि ने भी स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।

फोटो-11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed