{"_id":"92cc594c7be7b6a45f2390b3c06630bd","slug":"resentment-among-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों में आक्रोश
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशुनापुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पति सहित पांच लोगों पर ग्रामीणों ने वध प्रतिबंधित मवेशी की हत्या का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी कमलेश त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानपति समेत पांच लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गुरुवार सुबह विशुनापुर के मजरे नरकटिया के निकट प्रतिबंधित मवेशी की हत्या से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। विशुनापुर निवासी कमलेश त्रिपाठी तथा अन्य ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानपति नाजिर तथा चीमे व अन्य तीन अज्ञात लोगों ने बुधवार की रात करीब 10 बजे गन्ने के खेत में वध प्रतिबंधित मवेशी की हत्या की है।
ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी प्रतिबंधित मांस व हथियार छोड़कर भाग गए। आक्रोशित ग्रामीण अरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष बलरामपुर देहात जितेन्द्र यादव ने बताया कि कमलेश की तहरीर पर प्रधानपति नाजिम, चीमे व अन्य तीन अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मौके से बरामद मवेशी के अवशेष जांच के लिए जब्त कर लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।