फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Recovery from XEN and JE, FIR orders

एक्सईएन व जेई से होगी रिकबरी, एफआईआर के आदेश

Fri, 22 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Recovery from XEN and JE, FIR orders
गोंडा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने शुक्रवार को कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम की ओर से नगर क्षेत्र में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में कार्यों की गुणवत्ता बेहद घटिया मिली। डीएम ने कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही एक्सईएन व दो अभियंताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम कार्यदायी संस्था की ओर से पुलिस लाइन में बनाए जा रहे विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां निर्माण कार्य घटिया मिला। इसके बाद जिला अस्पताल में 300 शैया वाले अस्पताल तथा आवासीय भवन व जिला महिला अस्पताल में बनाए गए 100 बेड वाले निर्माण का निरीक्षक किया तो वहां भी निर्माण में खामियां मिलीं। इसके बाद डीएम ने मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के एक्सईएन एसपी खण्डूरी को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एमसीएच विंग की टेक्निकल टीम तथा थर्ड पार्टी से निरीक्षण कराकर रिकवरी कराने तथा एक्सईएन एसपी खंडूरी, अवर अभियंता रत्नेश श्रीवास्तव व अवर अभियंता इरशाद के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम को जिला अस्पताल में आवासीय भवनों की स्थिति तथा क्वालिटी बेहद खराब दिखी। परिसर व नवनिर्मित व निर्माणाधीन भवनों में बड़े पैमाने पर गंदगी मिली।

महिला अस्पताल में बनाए गए एमसीएच विंग में ओटी लैब तथा कमरों में पानी भरा मिला और छत से पानी टपकता नजर आया। डीएम ने पूरे अस्पताल की वीडियोग्राफी कराकर कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्ट करनेे व शासन स्तर से बड़ी कार्यवाही कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed