{"_id":"6a57cfe6a6c2452a4701386f","slug":"received-arv-after-drinking-milk-from-a-sick-cow-gonda-news-c-100-1-slko1028-162339-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बीमार गाय का दूध पीने के बाद लगवाई एआरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बीमार गाय का दूध पीने के बाद लगवाई एआरवी
Wed, 15 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीगंज। हरहरा गांव में गाय को रेबीज संक्रमित समझ उसका दूध पीने वाले एक परिवार के छह लोगों ने बुधवार को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवा ली। गुलरिहा हरहरा निवासी शीतल तिवारी ने बताया कि चार दिन पहले पशु चिकित्सक डाॅ. पीके सिंह ने बीमार गाय का इलाज किया था। दूसरे दिन भी हालत में सुधार न होने पर पशु चिकित्सक ने आशंका जताई कि गाय को कुत्ते या फिर किसी विषैले जानवर ने काट लिया है।
उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने गाय के दूध का सेवन किया था। इसके बाद सभी घबरा गए। रेबीज न हो, इससे बचने के लिए एहतियातन परिवार के योगेश तिवारी, पूनम, प्रतीक, वंदना, कार्तिक, रागिनी ने सीएचसी काजीदेवर में एआरवी का टीका लगवाया।
अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि गाय के बीमार होने के बाद परिवार के लोग घबरा गए थे। सभी ने डर की वजह से एआरवी की पहली डोज लगा ली है। किसी में कोई लक्षण नहीं मिले हैं।