{"_id":"95aacaa1ddd9bc533495a7d7a7277423","slug":"receive-information-at-a-click-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम देश को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और सूचना अर्थव्यवस्था में बदलने की दृष्टि से केंद्र सरकार का सराहनीय कदम है। जिसका मुख्य ध्यान सूचना प्रणाली के विकास पर केंद्रित है। इसके साथ-साथ नागरिकों को इलेक्ट्रानिक सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी ई-शासन व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे आने वाले दिलों में लोगों को एक क्लिक में प्रमाणपत्रों व अभिलेखों की जानकारियां मिल जाएंगी।
ये बातें जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित डिजिटल इण्डिया ई-यूपी सप्ताह कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने सम्बोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया का विजन क्षेत्र प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुविधा एवं उपयोगिता के रूप में डिजिटल बुनियादी ढांचा, मांग पर आधारित शासन और सेवाएं, नागरिकों की डिजिटल अधिकारिता की सेवाओं से लैस किया जाना है।
उन्होंने बताया कि डिजिटलाइजेशन के द्वारा लोगों को आधार कार्ड से जोड़कर सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं का लाभ एक प्लेटफार्म पर दिलाने की दिशा में ठोस कार्य केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में आम लोगों को सारी सुविधाएं जैसे विभिन्न अभिलेख, प्रमाणपत्र या अन्य किसी भी प्रकार की जानकारियां एक क्लिक पर प्राप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के शुभारम्भ के पहले कलेक्ट्रेट परिसर से एक रैली निकाल गई जिसे नगर मजिस्ट्रेट एके शुक्ल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। डिजिटल इण्डिया ई-यूपी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन 07 जुलाई तक मनाया जाएगा। कार्यक्त्रस्म के दौरान लाकवाणी केंद्रों के संचालाकों को प्रशिक्षित भी किया गया।