फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rath Yatra taken out for National Story Festival

Gonda News: राष्ट्र कथा महोत्सव के लिए निकाली रथयात्रा

Sun, 28 Dec 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra taken out for National Story Festival
हारीपुर में रथयात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक - फोटो : जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा कांउटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़े मरीज।
गोंडा। राष्ट्र कथा महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को नगर में रथयात्रा निकाली गई। यह रथयात्रा हारीपुर से प्रारंभ होकर महाराजा अग्रसेन चौराहे तक पहुंची। इसमें डीजे की भक्तिमय धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे मार्ग पर उत्साह व उल्लास का माहौल रहा। रथयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भगवा ध्वज व धार्मिक झंडों के साथ शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया गया। रथयात्रा के आयोजक डॉ. अजय पाठक ने कहा कि राष्ट्र कथा महोत्सव का आयोजन एक से आठ जनवरी तक नंदिनी निकेतन में होगा। कथा का वाचन पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज करेंगे। कथा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना व आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान अजिताभ दूबे, आशीष मिश्र, प्रेम कुमार पाठक, ज्ञान प्रकाश सिंह, अरुण मिश्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed