{"_id":"6171a7dee2cfc00c9a04885e","slug":"rasan-gonda-news-lko601078842","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम पर बाहरी व्यक्ति के संचालन की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम पर बाहरी व्यक्ति के संचालन की जांच
विज्ञापन
21द्दस्रड्डश्च27- गोंडा के मुजेहना गोदाम पर खाद्यान्न की जांच करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानेपुर( गोंडा)। मुजेहना के आवश्यक वस्तु निगम गोदाम पर बाहरी युवक के कार्य करने के मामले में जांच शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर सूरज पटेल ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा के साथ जांच शुरू की। मामले में जांच के आदेश जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने दिया था। उन्होंने अमर उजाला में सोमवार के अंक में बाहरी युवक चला रहा मुजेहना का खाद्यान गोदाम शीर्षक से प्रकाशित खबर पर जांच के लिए कमेटी बनाई है। एसडीएम ने गोदाम की जांच किया और वहां मौजूद खाद्यान्न के स्टॉक को देखा। उन्होंने बताया कि अभी जांच हो रही है, जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
जिलाधिकारी ने जांच के साथ ही गोदाम प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। जिलाधिकारी ने अमर उजाला के खबर की कतरन को आदेश के साथ संलग्न करते हुए बिंदुवार रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से गोदाम प्रभारी की तैनाती है, लेकिन एफसीआई के चार गोदामों का डिस्पैच का चार्ज उनके पास होने के कारण वह मुजेहना गोदाम पर समय से नहीं पहुंच पाते।
रविवार को राशन उठान एक युवक करा रहा था जो सरकारी विभाग का नहीं है। वह मुजेहना गोदाम पर बतौर प्रभारी तैनात महेंद्र प्रताप सरोज का रिश्तेदार बताया गया था। विनय कुमार नाम की यह युवक जौनपुर जिले का रहने वाला है और इसी युवक को सरकारी खाद्यान के उठान और वितरण की जिम्मेदारी गोदाम प्रभारी ने सौंप रखी है। जांच में एसडीएम और जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कई बिंदुओं पर पड़ताल किया है। माना जा रहा है कि प्रशासन इस मामले में कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।