{"_id":"62c47c37191d9a4f08640f38","slug":"rape-gonda-news-lko6382817146","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म, चार बार कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म, चार बार कराया गर्भपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई वर्षों तक दुष्कर्म करने तथा चार बार जबरन गर्भपात कराने के मामले में शिकायत के एक सप्ताह बाद नवाबगंज पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि अशोक कुमार निषाद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई साल तक दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर वह टालमटोल करता रहा।
परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो लोकलाज के भय से 2011 में युवती की शादी राजस्थान में कर दी गई। मगर अशोक वहां भी जाने लगा। वह फोन पर बातें भी करता था। इसे लेकर युवती की ससुराल में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। वर्ष 2017 में ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। फिर वह मायके में आकर रहने लगी तो युवक फिर शादी का झांसा देकर मजबूरी का फायदा उठाने लगा।
विज्ञापन
युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसने मंदिर में ले जाकर मांग में सिंदूर भर दिया और पत्नी के रूप में उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच चार बार गर्भवती होने पर जबरन उसका गर्भपात कराया। बीते पांच जून से अशोक ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी।
फोन करने पर भी कोई बात नहीं करता। उसके घर पहुंचने पर पीटकर भगा दिया। थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बयान दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।