फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rape case on collection assistant

Gonda News: संग्रह अनुसेवक पर दुष्कर्म का केस

Thu, 13 Feb 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
rape case on collection assistant
तरबगंज (गोंडा)। शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने के मामले में तहसील में तैनात संग्रह अनुसेवक दीपक निवासी गौहानी तरबगंज के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दीपक ने पहले उससे फोन पर बातचीत की। फिर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। कुछ माह पहले दीपक ने मंदिर में शादी भी की। बाद में दीपक के साथ उसकी पत्नी, भाई व बहन ने आकर अभद्रता की और मोबाइल व जेवर छीन लिए। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसकी तहरीर पर दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि दीपक संग्रह अनुसेवक है, लेकिन मामले की जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में दो छात्र लापता
खरगूपुर (गोंडा)। एक ही गांव के दो छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। क्षेत्र के पिपरा भोधर निवासी राम नयन गोस्वामी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा कौशल कुमार (14) व रीतेश गोस्वामी (10) अचानक लापता हो गए। कौशल श्री गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज खरगूपुर में कक्षा आठ में पढ़ता है। इसी गांव का रीतेश गीता इंटर नेशनल स्कूल गोंडा में कक्षा पांच का छात्र है। दोनों आपस में चाचा भतीजे लगते हैं। प्रभारी निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed