{"_id":"5754677c4f1c1b7d2f10ab8b","slug":"ramajan-yesterday-taraweeh-will-be-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान कल से, आज से शुरू होगी तरावीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान कल से, आज से शुरू होगी तरावीह
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
चांद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजानुल मुबारक का पाक माह सात जून से शुरू हो रहा है। सात जून को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। वहीं रमजान में विशेष नमाज तरावीह की बड़ी अहमियत है। बड़ी तादाद में रोजेदार रात की तरावीह नमाज में शामिल होते हैं। नमाज तरावीह को लेकर मस्जिदों में नमाजियों के बैठने व नमाज पढ़ने के लिए इंतजाम किए गए हैं।
उलेमा बताते हैं कि रमजान में कुरान को सुनने व पढ़ने का अल्लाह तआला 70 गुना अधिक सवाब अता करता है। तरावीह की विशेष नमाज छह जून को चांद दिखने के बाद रात में 8.30 बजे इशा के वक्त पर पढ़ी जाती है। इसमें अलग-अलग मस्जिदों में कुरान के पारों की तिलावत इमाम करता है, जिसे नमाजी सुनते हैं।
इस विशेष नमाज में बड़ी तादाद में लोग शामिल होते हैं। सभी मस्जिदों में कुरान के कहीं अधिक तो कहीं कम पारे तरावीह की नमाज में पढ़ने जाने की तैयारी की गई है, ताकि रोजेदार अपने सहूलियत के हिसाब से वह उस मस्जिद में नमाज में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
इस बाबत कारी इरशाद हशमती ने बताया कि रमजान का चांद दिखने या उसके होने की तस्दीक होने के दिन से तरावीह की नमाज शुरू हो जाती है। वहीं शिया अंजुमन इमामबाड़ा के सदर डॉ. आजम हुसैन आब्दी ने बताया कि इमामबाड़ा में रोजाना एक पारे की तरावीह नमाज होगी। 30 रमजान को कुरान मुकम्मल होगा।
कहां कितने दिन की होगी तरावीह
मस्जिद - मुकम्मल कुरान
* औलिया मस्जिद दरगाह कुतुबे गोंडा 07 रमजान
* हाजी सुबराती मस्जिद पोर्टरगंज 27 रमजान
* घोसियाना कचहरी स्टेशन 15 रमजान
* मदीना मस्जिद सतईपुरवा 06 रमजान
* ताज मस्जिद साहबगंज 05 रमजान
* निदाए या रसूलल्लाह मस्जिद फैजाबाद रोड 06 रमजान
* गरीब नवाज मस्जिद मोहल्ला कटहरिया 06 रमजान
* जामा मस्जिद मीनाईया आलिया शरीफ 11 रमजान
* मस्जिद कर्बला शरीफ गोंडा 21 रमजान
* रजा मस्जिद खैरा बाग स्टेशन गोंडा 21 रमजान
* रहमानिया मस्जिद साहबगंज 27 रमजान
* रेलवे मस्जिद स्टेशन गोंडा 21 रमजान
* रजा मस्जिद स्टेशन रोड घोसियाना 21 रमजान
* कादरी मस्जिद महरानी गंज 27 रमजान
* गौसिया मस्जिद बाईपास फैजाबाद रोड 10 रमजान
* हुसैनी मस्जिद मोहल्ला छावनी इमामबाड़ा 15 रमजान
* जामा मस्जिद फुरकानिया मेवातियान 19 रमजान
* मनिहारान मस्जिद चौक 09 रमजान
* शिया इमामबाड़ा अंजुमन रकाबगंज 30 रमजान