फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ram temple in Ayodhya was and will remain: mahant Adityanath

अयोध्या में राम मंदिर था और आगे भी रहेगा : महंत आदित्यनाथ

Mon, 28 Dec 2015 11:45 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर था। मंदिर है और आगे भी रहेगा। राम जन्मभूमि की बात तो दूर पूरे भारत में कहीं भी किसी आक्रांता के नाम पर कोई स्मारक नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह बातें गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं गोरखपुर के भाजपा सांसद महंत आदित्य नाथ ने सोमवार को सदर ब्लॉक के लौकहवा गांव में तालुकदार सिंह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्व. तालुकदार सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कश्मीर समस्या पर कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश की 563 रियासतों का एकीकरण कर भारत गणराज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने कश्मीर मामले में हस्ताक्षेप न किया होता तो पटेल जी कश्मीर की समस्या को भी आसानी से सुलझा लेते और देश की जनता को इस समस्या का सामना न करना पड़ता।


इससे पूर्व महंत आदित्य नाथ ने विद्यालय में स्व. तालुकदार की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, भाजपा नेता शैलेश कुमार सिंह, जन्मेजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed