फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rally

अभियान चलाकर दिलाया नशा उन्मूलन का संकल्प

Sun, 26 Jun 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
rally
फोटो-5 गोंडा में नशा निरोधक दिवस पर साइकिल रैली निकालते एसीएमओ डॉ. एपी सिंह। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर रविवार को जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को नशे का दुष्परिणाम बताया। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूलों व स्वयंसेवी संगठनों की ओर से नशा उन्मूलन गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिला स्वास्थ्य समिति व रेडक्रास सोसाइटी की ओर से रैली निकाली गई। गांधी पार्क टाउनहाल से जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। एसीएमओ डॉ. एपी सिंह की अगुवाई में रैली गुुरुनानक चौराहा होते हुए जिलाधिकारी आवास तक पहुंची। लोगों ने स्लोगन के माध्यम से नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। एसीएमओ ने कहा कि अस्पताल व शैक्षिक संस्थाओं के 100 गज के परिधि में किसी मादक पदार्थ की बिक्री नहीं होनी चाहिए। रेडक्रास सोसाइटी की ओर से भी इन दुकानों को हटवाया जाएगा। रैली में वर्षा सिंह, एके श्रीवास्तव, शिवम मिश्र, आमिर, डॉ रंजना गुप्ता, उमेश भरद्वाज, दीपमाला, पवन तुषार आदि रहे।
विज्ञापन

नशे से आजादी पखवाड़े का समापन
नशा उन्मूलन के लिए जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई की ओर से 12 जून से 26 जून तक नशे से आजादी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया। पखवाड़े के समापन पर रुपईडीह विकासखंड कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में डॉ. रंजना गुप्ता ने नशे से होने वाली मानसिक बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए तनाव प्रबंधन में साइकोथेरेपी का महत्व बताया। उमेश भारद्वाज ने बताया कि नशा जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है। नशा करने वाला खुद के साथ पूरे परिवार के लिए घातक बन जाता है। नशे से मुक्ति पाने के लिए मानसिक स्वास्थ्य (मन कक्ष) के हेल्पलाइन नंबर 6392540889 व ड्रग डी एडिक्शन टोल फ्री नंबर 1800 11 0031 पर जानकारी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed