फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rain,gonda,pratima,visarjan

बारिश पर भारी भक्ति, जयकारे संग प्रतिमाएं विसर्जित

Thu, 06 Oct 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
rain,gonda,pratima,visarjan
फोटो-27-गोंडा के खरगूपुर में विसर्जन के लिए दुर्गा प्रतिमा ले जाते श्रद्धालु। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। बारिश के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस बुधवार व गुरुवार को धूमधाम से निकाला गया। मंगलवार रात से हो रही बारिश भी भक्तों का उत्साह नहीं डिगा सकी। दोपहर बाद पंडालों में आरती के साथ प्रसाद वितरण शुरू कर दिया गया। श्रद्धालुओं ने मां की प्रतिमाओं को लेकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान आतिशबाजी की गई। डीजे की धुनों के बीच युवा नाचते हुए चल रहे थे। पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन

दशहरा के दिन मूसलाधार बारिश के बीच युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। डीजे की धुनों पर नाचते युवा जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। सड़क पर घुटनों तक भरे पानी से होकर जुलूस निकाला गया। महिलाएं काफी संख्या में शामिल हुईं। शहर से लेकर गांव तक प्रतिमा विसर्जन की धूम रही। हालांकि इस बार भीड़ कम रही। करनैलगंज व कटरा बाजार क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को किया गया। शहर समेत मनकापुर, तरबगंज सहित अन्य क्षेत्रों में बुधवार को ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पोर्टरगंज से निकाला गया जुलूस कचहरी होते हुए पंतनगर रामलीला मैदान होते हुए करनैलगंज स्थित सरयू नदी के लिए प्रस्थान किया। तमाम प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के खैरा भवानी मंदिर स्थित पोखरा, सगरा तालाब में किया गया। अयोध्या स्थित सरयू नदी में जिले की प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। परसपुर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

इटियाथोक में बुधवार को दोपहर बाद विसर्जन के लिए भक्त प्रतिमाओं को लेकर मुख्य सड़कों पर निकले। बारिश में ढोल और डीजे की धुन पर भक्त जमकर झूमे। देर शाम को बिसुही नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सभी विसर्जन घाटों पर सुरक्षा व प्रकाश के इंतजाम किए गए थे। किसी को पानी में उतरने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नरों ने वितरित किया प्रसाद
मनकापुर (गोंडा)। पवित्र मनवर नदी और बगुलही पुल पर गाजे-बाजे के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही। बानगढ़ मंदिर के पास किन्नर समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए छोला, चावल, पेयजल की व्यवस्था की। जहां तहसीलदार पैगाम हैदर ने प्रसाद ग्रहण किया।
अच्छाई की हुई जीत
गोंडा। बुधवार को जिले के रामलीला मैदानों में बारिश के बीच रावण का पुतला दहन श्रीराम ने किया। इसी के साथ असत्य पर सत्य व बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। विभीषण की सलाह पर श्रीराम ने रावण के नाभि पर बाण चलाया और रावण पृथ्वी पर गिर गया। चहुंओर जय श्रीराम का जयघोष होने लगा। बारिश के चलते रामलीला कमेटी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि लोगों की सजगता से सभी कार्यक्रम संपन्न किए गए। नगर के मालवीयनगर, बड़गांव, पंतनगर, करनैलगंज में भी रावण का पुतला दहन किया गया। परसपुर में जुलूस निकाला गया। रामलीला ग्राउंड में जलभराव व कीचड़ के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के हाथों लंकापति रावण पर विजय प्राप्त होते रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा।

दुकानदार हुए मायूस
रामलीला देखने के लिए भारी भीड़ जुटती है। तमाम तरह की दुकानें लगाई जाती थीं, लेकिन बारिश के कारण दुकानदारों पर पूरा धंधा चौपट हो गया। खान-पान, खिलौने सहित अन्य सामान बेचने वाले दुकानदार परेशान रहे। दुकान लगाने वाले सुरेश, दिवाकर, मनोज कुमार, सुकई ने बताया कि बारिश के कारण दुकानें नहीं लगाई गईं। दुकान लगाने के लिए पहले की तैयारी की गई थी, लेकिन सारी तैयारियों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed