{"_id":"62e968691bcc4b2b412603ac","slug":"railway-station-gonda-news-lko6423866126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-4-गोंडा रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय पर निजीकरण का विरोध करते एनई रेलवे मजदूर यूनियन के प?
- फोटो : GONDA
गोंडा। रेलवे स्टेशन के पूछताछ दफ्तर का निजीकरण करने के विरोध में मंगलवार को एनई रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री राम नगीना ने किया। कहा कि रेल प्रशासन जब तक रोक नहीं लगाती है, तब तक विरोध जारी रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के सीनियर डीसीएम ने मंडल के गोंडा रेलवे स्टेशन समेत सात रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय को निजी हाथों में दे दिया है। निजी संस्था के लोग काम करेंगे। यहां के आधा दर्जन से अधिक रेल कर्मचारियों को हटा दिया गया है। यूनियन के सैकड़ों पदाधिकारियों ने पूछताछ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। रेलवे प्रशासन को मजदूर विरोधी बताया है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री आरएस मिश्रा ने कहा कि निजीकरण से रेल कर्मचारियों को आघात पहुंचा है। कहा कि रेलवे ने निजीकरण की शुरुआत कर दी है। जिसे यूनियन के लोग पूरा नहीं होने देंगे।
केंद्रीय संगठन मंत्री राम नगीना ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में लखनऊ डिवीजन में सात स्टेशनों का निजीकरण करना सवालों के घेरे में है। कहा कि एक ओर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि रेलवे का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा, दूसरी ओर गोंडा रेलवे स्टेशन समेत सात रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय को निजी हाथों के दे दिया है। जब तक रेल विभाग इस निजीकरण करण को समाप्त नहीं करती है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर फरहान, मिट्ठू लाल, वीरेंद्र सिंह, अनुज व दीपक कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
लोको शेड में भ्रष्टाचार की रेलमंत्री से शिकायत
गोंडा। रेलवे लोको शेड में बिना ड्यूटी के यूनियन के नाम पर कई कर्मचारी वेतन ले रहे हैं। यहां पर कई कर्मचारी 15 साल से अधिक समय से जमे हैं। लोको शेड में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य व भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व रेल से गलत तरीके से अर्जित की संपत्ति को नीलाम कराने का अनुरोध किया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा लोको शेड में रेलवे इंजन की नीलामी के दौरान डीजल बिक्री तथा शेड में कबाड़ की बिक्री में घपले की जांच कराने आदि कई मामलों में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं तथाकथित ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्ति की नीलामी कराने की मांग रेल मंत्री को पत्र भेजकर की है। उन्होंने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से यहां के कर्मचारियों को अन्यत्र तबादला करने की मांग की है। लोकोशेड में भ्रष्टाचार समाप्त हो सके।