फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Railway FC Club won by penalty shootout in the semi-finals

Gonda News: सेमाफाइनल में पेनाल्टी शूटआउट से रेलवे एफसी क्लब जीता

Sat, 30 Aug 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 30 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Railway FC Club won by penalty shootout in the semi-finals
नेहरू स्टेडियम में फुटबाॅल खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
गोंडा। खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में आठ व सीनियर वर्ग में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवानंद मिश्र, उपक्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर व वरिष्ठ खिलाडी मैन मिश्र ने किया।
विज्ञापन



प्रथम मैच सेंट जेवियर्स बनाम पीएसी बॉयज के मध्य हुआ। इसमें सेट जेवियर्स टीम 2-0 से विजयी रही। दूसरा मैच नेहरू स्टेडियम बनाम नारायणा पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ। इसमें 0-1 से नेहरू स्टेडियम की टीम विजयी रही। तीसरे मैच में गोंडा सिटी एफसी ने नेहरू स्टेडियम जूनियर टीम को 2-0 से शिकस्त दी। चौथे मैच में रेलवे फुटबाॅल क्लब ने मैन स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से हराया।
विज्ञापन

प्रथम सेमीफाइनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम सेंट जेवियर्स के मध्य हुआ। जिसमें नेहरू स्टेडियम की टीम 3-0 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच रेलवे एफसी क्लब बनाम गोंडा सिटी के मध्य हुआ। जिसमें रेलवे एफसी क्लब की टीम पेनाल्टी शूट आउट से जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम रेलवे एफसी के मध्य देर शाम खेला गया। परिणाम की घोषणा व पुरस्कार वितरण रविवार को होगा। इस दौरान अभय तिवारी, मो. तौकीर, प्रत्यूषराज, विशाल तिवारी, शशि सिंह, निशा, राम मनोज, हरिओम जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed