{"_id":"6a6a1991477ebe315d040b89","slug":"raids-on-fertilizer-shops-notices-issued-to-two-sellers-gonda-news-c-100-1-slko1026-163270-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: उर्वरक दुकानों पर छापा, दो विक्रेताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: उर्वरक दुकानों पर छापा, दो विक्रेताओं को नोटिस
Wed, 29 Jul 2026 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने बुधवार को जिले में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अपर जिला कृषि अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने 10 उर्वरक दुकानों की जांच की। इस दौरान दो दुकानों पर अभिलेखों में अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही दोनों प्रतिष्ठानों से एक-एक उर्वरक का नमूना लेकर गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
निरीक्षण में सुभागपुर बाजार स्थित पांडेय ट्रेडर्स और सद्भावना चौराहा स्थित इसरार ट्रेडर्स के अभिलेख निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले। इस पर दोनों विक्रेताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अपर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को मानक गुणवत्ता के उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद