फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   raid,gonda,Program,gst

Gonda News: छापे से व्यापारियों का अपमान

Sat, 17 Dec 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
raid,gonda,Program,gst
गोंडा के टाउनहाल में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिल? - फोटो : GONDA
गोंडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जीएसटी को लेकर छापे की कार्रवाई व्यापारियों के घर नहीं, बल्कि अधिकारियों के घर पर होनी चाहिए। सरकार व्यापारियों से सूदखोरी कर रही है। हमें साढ़े पांच प्रतिशत देकर साढ़े 18 प्रतिशत की वसूली कर रही है। सरकार गलत करेगी और व्यापारियों का अपमान करेगी तो उससे लड़ेंगे।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि छापे के बजाए व्यापारियों को अधिकारी कार्यालय में बुलाएं। वह पूरे अभिलेख के साथ जाएंगे। छापा से कार्रवाई व्यापारियों का अपमान है। उधर, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को गांधी पार्क स्थित टाउनहाल में बनवारी लाल कंछल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण करने वालों में जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह, महामंत्री जीतिश सिंघल, कोषाध्यक्ष मसूद अहमद शमसी, नगर अध्यक्ष आदित्य पाल, महामंत्री सरदार राजेंद्र सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष संतोष सोनी के साथ ही युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष जतिन बंसल, महामंत्री वैभव गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहित जैन शामिल रहे। इसके पहले शहर में जुलूस निकाला गया। जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह का व्यापारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस का नेतृत्व आदित्य पाल, सरदार राजेंद्र सिंह भाटिया, शिवराज सिंह व जीतीश सिंघल ने किया। कार्यक्रम में नगर के अलावा करनैलगंज, मोतीगंज, नवाबगंज, मसकनवां, परसपुर, बालपुर, पसका सहित कई कस्बों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह सचदेवा, अशोक सिंघानिया, प्रयाग दत्त मिश्र, दिनेश सिंह, विनोद कुमार ,राधेश्याम गुप्ता, विमल शाह, महेंद्र सिंह छाबड़ा, अजीत सिंह सलूजा, विवेक लोहिया, मसूद अहमद शम्सी, राज कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed