{"_id":"6942ed27ae24fec02b0390e2","slug":"radiologist-injured-ultrasound-halted-at-womens-hospital-gonda-news-c-100-1-slko1028-148949-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रेडियोलॉजिस्ट चोटिल, महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रेडियोलॉजिस्ट चोटिल, महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप
Wed, 17 Dec 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका ताला।
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के बाद अब जिला महिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड जांच ठप हो गई। दरअसल, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पीके श्रीवास्तव 13 दिसंबर से नहीं आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट के हादसे में चोटिल होने के कारण समस्या आई है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।
वहीं, मेडिकल कॉलेज में पांच सितंबर से ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। इस वजह से यहां अल्ट्रासाउंड की जांच बंद है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। भगहर की नीलम अपने बेटे को लेकर आई थीं।
बताया कि बेटे को कई दिनों से पेट में दर्द की शिकायत की थी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने जांच लिख दी। क्षेत्रीय निदान केंद्र पहुंचने पर पता चला कि यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। अब बाहर से जांच करानी पड़ेगी। कई अन्य मरीज भी जांच के लिए आए, लेकिन ताला लटकता देखकर लौट गए।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर पर परेड सरकार निवासी कल्लू खड़े थे। उन्होंने बताया कि 15 दिनों से खांसी आ रही है। आज डॉक्टर को दिखाया लेकिन, यहां खांसी का सिरप नहीं मिल पाया। पूछने पर कर्मियों ने बताया कि इस समय कफ सिरप नहीं है। इसके साथ ही, शुगर, ब्लडप्रेशर समेत कई अन्य दवाएं भी नहीं हैं। सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी का कहना है कि दवाओं की व्यवस्था कराई जा रही है।