{"_id":"6a1c72663d069b8b550386d7","slug":"questions-on-general-knowledge-and-current-affairs-were-confusing-gonda-news-c-100-1-gon1001-159395-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के सवालों ने उलझाया
Sun, 31 May 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 31 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान से मध्यम स्तर का बताया। परीक्षार्थियों के अनुसार भाषा खंड काफी सरल रहा, जबकि करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्नों ने उन्हें थोड़ी चुनौती दी।
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज केंद्र से बाहर निकले नानबाबू यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित था, अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप पूछे गए थे। उन्होंने बताया कि अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेपर कठिन नहीं था।
अमित कुमार पांडेय ने कहा कि प्रश्नपत्र अपेक्षा के अनुरूप रहा। अधिकांश सवाल सीधे और समझने में आसान थे, जिससे समय प्रबंधन में भी ज्यादा परेशानी नहीं हुई। अवंतिका मिश्रा ने बताया कि भाषा खंड बेहद सरल था। अधिकांश प्रश्न आसानी से हल हो गए। वहीं करंट अफेयर्स के कुछ सवालों में अतिरिक्त सोच-विचार करना पड़ा।
विज्ञापन
सोनी यादव ने कहा कि सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा, लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा अच्छी रही। परीक्षार्थियों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि इस बार का प्रश्नपत्र न तो बहुत कठिन था और न ही अत्यधिक आसान। परीक्षा का स्तर ऐसा रहा जिसने तैयारी और समझ, दोनों की परख की।