{"_id":"2f9fac8fc6973f7f486a51c4de2fb62a","slug":"pwd-awakened-on-protest-road-repair-work-began-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन पर जागा पीडब्ल्यूडी, सड़क मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन पर जागा पीडब्ल्यूडी, सड़क मरम्मत कार्य शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा से उतरौला जाने वाली सड़क धानेपुर बाजार में बदहाली की शिकार है। ब्लॉक के पास करीब एक किमी सड़क टूटकर तालाब में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय व मेहनौन की सपा विधायक नंदिता शुक्ला ने धानेपुर बाजार मे बदहाल सड़क की हकीकत देखी थी और कस्बा वासियों को इस समस्या से निजात दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन
इस संबंध में जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एससी वर्मा को तीन दिन के भीतर सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था लेकिन तीन दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
वादा खिलाफी देख कस्बे का युवा वर्ग शनिवार से लगातार सड़क के निर्माण को लेकर बाजार में प्रदर्शन कर रहा था। सोमवार को पीस कमेटी की बैठक में सड़क व बिजली को लेकर लोगों ने उप जिलाधिकारी सदर से सवाल किया था।
ग्रामीणों के सवालों से घिरे उप जिलाधिकारी ने भी माना था कि पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने डीएम के आदेश की अवहेलना की है। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत का काम कराया जाएगा।
प्रशासन के कड़े तेवर के बाद लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को सड़क की मरम्मत के लिए बोल्डर गिराने का काम शुरू करा दिया। सड़क की मरम्मत का काम शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।