{"_id":"6165ce918ebc3e628d1eb5ab","slug":"pul-damaged-gonda-news-lko599831034","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह में पुल पर आवागमन चालू करने का दावा हवा हवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह में पुल पर आवागमन चालू करने का दावा हवा हवाई
विज्ञापन
12द्दस्रड्डश्च11- गोंडा में करनैलगंज के पास क्षतिग्रस्त सरयू पुल का निर्माण कार्य
- फोटो : GONDA
करनैलगंज(गोंडा)। दो सप्ताह में पुल मरम्मत सरयू पुल की मरम्मत कर आवागमन चालू करने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। सभी वाहनों का आवागमन बंद करने की कवायद भी फेल हो गई। दुर्गा पूजा, दशहरा व प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू है। उधर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पुलिस का सहयोग न मिलने से यातायात को रोकने में सफलता न मिलने की बताते हैं।
गोंडा जरवल फोरलेन मार्ग पर स्थित सरयू नदी पर बना कटरा घाट पुल क्षतिग्रस्त हुए तीन सप्ताह से अधिक समय गुजर चुका है। पुल कब तक पूरी तरह से ठीक हो जाएगा, यह बताने वाला कोई नहीं है। पुल मरम्मत कार्य में लगे लोगों ने बताया कि अभी पुल के ऊपरी हिस्से का काम हो रहा है। पुल के सभी ज्वाइंटरों को बदला जा रहा है। यातायात भी चालू है जिससे बार बार लगने वाले जाम से काम में बाधा भी आ रही है। लोगों को अधिक असुविधा न हो और काम भी होता रहे इसलिए ऐसा किया जा रहा है। पुल के क्षतिग्रस्त वाले हिस्से पर टूटे हुए कंटीलीवर वर सपोर्ट की जगह लोहे के बीम लगाकर पुल को मजबूती दी जा रही है। अभी कुछ और लोहे से बने स्टूल आदि को सपोर्ट में लगाकर पुल को पूरी तरह से मजबूती प्रदान की जायेगी। इन सब कार्यों में अभी और वक्त लगेगा।
पुल के दोनों तरफ बैरियर लगाए गए है। उन पर कर्मचारियों की तैनाती नहीं है। जिससे बार बार जाम की स्थिति बनी रहती है। लगातार जाम से लोग जूझ रहे हैं। लोक निर्माण के एक्सईएन विनोद त्रिपाठी बताते हैं कि बिना पुलिस के सहयोग के यातायात बंद नहीं कराया जा सकता। उधर दुर्गा पूजा, दशहरा व विसर्जन में भीड़ के कारण आवागमन को पूरी तरह बंद नही किया जा सकता है। त्योहार के बाद यातायात पूर्णत: बंद कर किया जाएगा।