फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Public representatives expressed their displeasure when electricity supply stopped

Gonda News: जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी तब हुई बिजली आपूर्ति

Sun, 29 Sep 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Public representatives expressed their displeasure when electricity supply stopped
गोंडा। भारी बारिश के 48 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह और विधायक रमापति शास्त्री का भी सब्र टूट गया। विधायक रमापति शास्त्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय, ऊर्जा मंत्री और मुख्यसचिव समेत अफसरों से शिकायत की, तब जाकर अफसरों ने वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए आपूर्ति बहाल कराई। अधिकारियों ने दावा किया कि रविवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र समेत अलग-अलग इलाके में बृहस्पतिवार को बारिश के चलते आपूर्ति ठप हो गई थी। मगर शनिवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। रविवार को चौथे दिन टिकरी विद्युत उपकेंद्र और मसकनवा बाजार समेत अलग-अलग इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हुई। शनिवार 48 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल न होने से विधायक रमापति शास्त्री ने सोशल मीडिया एक्स पर नाराजगी जताई तो मामला गरम हो गया। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन

हालांकि अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना का कहना है कि इससे पहले आपूर्ति बहाल हो चुकी थी। लगातार सांसद व विधायक के संपर्क में थे। आपूर्ति बहाल कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। शनिवार को देर शाम टाउन, ढेमवा फीडर को रघुराज नगर टिकरी उपकेंद्र से आपूर्ति दी गई। अंडरग्राउंड लाइन में बार-बार फाॅल्ट आने से आपूर्ति बहाल कराने में तमाम मुश्किलें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार दोपहर को शिकायत के दूसरे दिन मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल और अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने जायजा लिया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि भारी बारिश के चलते जगह-जगह फाॅल्ट होने से उपभोक्ताओं को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
रमापति शास्त्री ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए कहा कि 48 घंटे से लगातार आपूर्ति ठप है। स्थानीय स्तर पर उपभोक्ता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए हैं। ऐसे में संंज्ञान लेकर आपूर्ति बहाल कराई जाए। इस दौरान मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से विधायक का नाम पता, मोबाइल नंबर समेत जानकारी मांगी। अधिकारियों ने दावा किया कि शिकायत के बाद तत्काल समाधान कराया गया है। वहीं अन्य उपभोक्ताओं ने फोन रिसीव न करने की शिकायतें दर्ज कराई हैं।

करनैलगंज विद्युत उपकेंद्र पर 5 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर खराब हो जाने के कारण करनैलगंज तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही। दूसरे ट्रांसफाॅर्मर के माध्यम से सभी फीडरों को दो-दो घंटे की आपूर्ति की जा रही है। मगर ग्रामीण क्षेत्र में भभुआ, कस्तूरी, जरवल, कटरा, परसपुर आदि फीडर की सुचारू बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दो-दो घंटे की कटौती करके एक दूसरे फीडर की सप्लाई दी जा रही है। अवर अभियंता विद्यासागर ने बताया कि जिले में मोबाइल ट्रांसफॉर्मर नहीं है। बाहर से मंगाया जाता है, जिसे आने में 3 से 4 दिन लग सकते हैं। तब तक बिजली कटौती जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article