{"_id":"676da0c3dd01300afe072179","slug":"prv-collides-with-tree-home-guard-and-constable-seriously-injured-gonda-news-c-13-1-lko1034-1010327-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पेड़ से टकराई पीआरवी, होमगार्ड व आरक्षी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पेड़ से टकराई पीआरवी, होमगार्ड व आरक्षी गंभीर
Fri, 27 Dec 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर क्षेत्र में गोंडा-उतरौला मार्ग पर शुक्लागंज स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रही बलरामपुर की यूपी 112 की पीआरवी मंगलवार सुबह आठ बजे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे चालक होमगार्ड बृजेश शुक्ल और आरक्षी शशांक पाठक घायल हो गए। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि वनरोज के अचानक पीआरवी के सामने आने से हादसा हुआ है। हादसे में पीआरवी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पेड़ उखड़कर गिर गया। बृजेश व शशांक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
खरगूपुर संवाद के मुताबिक, बहराइच के अमराई गन्ना क्रय केंद्र से बलरामपुर चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली मंगलवार रात 11:30 बजे चौकियन पुरवा के पास पलट गई। इससे चौखड़िया के तेंदुआ गांव निवासी ट्रैक्टर चालक राम विशुन वर्मा चोटिल हो गए। ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल ढह गई। प्रभारी निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि क्रेन मंगाकर गन्ना व क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राॅली हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।