फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   protest

बकाया भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Mon, 14 Dec 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
protest
मोतीगंज (गोंडा)। बजाज चीनी मिल कुन्दरखी गेट पर सोमवार को पांचवें दिन राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा किसानों का गत वर्ष का बकाया भुगतान न होने पर युवा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाया कि चीनी मिल किसानों का उत्पीड़न कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में किसानों ने हुंकार भरने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के युवा जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने बजाज चीनी मिल कुंदुरुखी गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नया पेेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन बजाज चीनी मिल कुन्दरखी ने किसानों का पुराना बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं किया है। चीनी मिल के अधिकारियों ने 15 दिन के अंदर भुगतान करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक एक पैसे का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

चीनी मिल भुगतान न करके किसानों का उत्पीड़न कर रही है, जिससे किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है उन्होंने मिल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि भीषण ठंड को देखते हुए ना तो मिल प्रशासन किसानों के लिए अलाव की व्यवस्था की है और ना ही किसानों से मिल का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी सीधे मुंह बात भी नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्तराम ने मिल प्रशासन पर आरोप लगाया कि चीनी मिल किसानों का भुगतान व्याज सहित करे वहीं किसानों को समय पर पर्ची न मिलने से पेड़ी गन्ना न बिकने से गेहूं की बुवाई बाधित हो रही है। इस दौरान मंडल महासचिव राम दिवाकर मिश्रा, राम प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश तिवारी, वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अशोक सोनकर, कहौबा चौकी प्रभारी भोलाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed