{"_id":"62b0b5e095d197708376b054","slug":"promote-the-prime-minister-s-public-development-program-dm-gonda-news-lko636085275","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम का कराएं प्रचार : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम का कराएं प्रचार : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत सभी विकास खंडों में समय से काम कराए जाएं। इसके साथ ही योजना का प्रचार-प्रसार भी कराया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में दिए हैं।
डीएम ने कहा कि पं. दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में लक्ष्य के सापेक्ष कार्य कराया जाए तथा गठन का लक्ष्य भी पूरा किया जाए। लक्ष्य के सापेक्ष एमआईएस पर भी ध्यान दिया जाए। बैठक के अंत में मनरेगा से तालाबों की सफाई, अमृत उद्यान, प्रोजेक्ट अलंकार, खेल मैदान, ओपेन जिम, नाले की सफाई, तालाब की सफाई, मिनी स्टेडियम, हैंडपंप रिबोर, तालाब में पानी भरवाने, अमृत सरोवर आदि कार्यों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बीडीओ ब्लॉक पर ही निवास करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, डीसी मनरेगा संत कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी रोहित भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।