फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Procurement started amid chaos, 69 quintals of paddy sold on first day

Gonda News: अव्यवस्थाओं की बीच शुरू हुई खरीद, पहले दिन 69 क्विंटल बिका धान

Thu, 02 Nov 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Procurement started amid chaos, 69 quintals of paddy sold on first day
गोंडा के बीरपुर कटरा में धान क्रय केंद्र पर पसरा संन्नाटा। 
गोंडा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद अव्यवस्थाओं के बीच बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन कई क्रय केंद्रों पर ताला लटका रहा। अधिकतर क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र व बारदाना नदारद रहे। वहीं, मंडी में खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर 69 क्विंटल धान खरीद कर बोहनी की गई।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का धान खरीदने के लिए 125 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को नवीन गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर धान खरीद की बोहनी की गई। एडीएम सुरेश कुमार सोनी व डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने धान बेचने पहुंचे किसान राम बहादुर पांडेय को माला पहनाकर स्वागत किया। कांटे की पूजा कर 69 क्विंटल धान की खरीद की गई। लेकिन इसके अलावा अधिकतर क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी रहीं।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से संचालित क्रय केंद्र बेलसर बी पर ताला लटकता रहा। बैनर तो चस्पा कर दिया गया था, लेकिन स्थानीय किसानों को खरीद शुरू होने की कोई जानकारी नहीं दी गई। परसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

के साधन समिति आंटा पर बैनर लगाकर क्रय केंद्र प्रभारी कमलापति त्रिपाठी बैठे मिले, लेकिन उन्होंने बताया कि अभी तक बारदाना (बोरा) नहीं मिला है। नमी मापक यंत्र खराब पड़ा हुआ है। दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा और डस्टर फैन उपलब्ध है। बिना बोरा के खरीद शुरू करना मुश्किल होगा।
मसकनवा में

क्रय केंद्र पर बैनर लटकाकर क्रय केंद्र प्रभारी घनश्याम मौजूद रहे। लेकिन यहां विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था नहीं थी। क्रय केंद्र तक पहुंचने का रास्ता झाड़ियों से घिरा है, और मार्ग बेहद जर्जर है। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहुंचने में दिक्कत होगी। तरबगंज
के क्रय केंद्र चौबेपुर पर प्रभारी संतराम ने बताया कि अभी तक सेंटर कोड नहीं मिला है। नमी मापक यंत्र भी मुहैया नहीं कराया गया है, ऐसे में खरीद प्रभावित हो सकती है। कटरा बाजार
के बीरपुर कटरा क्रय केंद्र पर नमी मापक यंत्र नहीं है। मनकापुर के सहकारी समिति भिटौरा पर सचिव कमलेश मौर्य बैठे मिले, लेकिन यहां भी बारदाना नहीं मिला। इसी प्रकार अधिकतर केंद्रों पर तौल मशीन, बोरा, नमी मापक यंत्र व पंखा आदि का अभाव बना है।

यहां पहले दिन नहीं हो सकी बोहनी
तुलसीपुर माझा क्रय केंद्र प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि केंद्र पर सभी व्यवस्था है, लेकिन कोई किसान धान बेचने नहीं आया। क्रय केंद्र जानकी नगर के प्रभारी मदनमोहन तिवारी ने बताया कि व्यवस्थाएं मुक्कमल हैं, लेकिन कोई किसान धान बेचने नहीं आया। उम्मीद है दीपावली के बाद खरीद शुरू हो सके। क्रय केंद्र वजीरगंज पर खरीद की तैयारी पूरी दिखी।


लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई
सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को व्यवस्था मुक्कमल करने का निर्देश दिया गया है। जो प्रभारी ताला बंद कर गायब रहे, उनको कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। उचित जबाव न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रज्ञा मिश्रा, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed