{"_id":"6a64f2f5672edb5c150a16f2","slug":"procession-taken-out-demanding-reforms-in-the-examination-system-gonda-news-c-100-1-slko1028-162981-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग पर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग पर निकाला जुलूस
Sat, 25 Jul 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
जुलूस निकालते आजाद समाज पार्टी के लोग।
गोंडा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से शनिवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। युवाओं के हितों की रक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और भर्ती व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। पेपर लीक से संबंधित परिस्थितियों में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई गई।
पार्टी ने कहा कि देश का युवा शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और रोजगार के अवसरों को लेकर चिंतित है। आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न करने की मांग की गई। पार्टी ने शिक्षा माफिया और पेपर लीक गिरोहों के खिलाफ कठोर एवं समयबद्ध कार्रवाई, जौहर विश्वविद्यालय रामपुर पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई रोकने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की। दौरान जिलाध्यक्ष मोहित भारती, जयशंकर गौतम, पप्पू खान, मोहित भारती, इमरान सहित अन्य मौजूद रहे।