फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Procession started on the festival of Guru Gobind Singh

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा

Sun, 17 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Procession started on the festival of Guru Gobind Singh
गोंडा में करनैलगंज गुरुद्वारे से गुरुग्रन्थ साहिब की शोभायात्रा निकालते लोग। - फोटो : GONDA
गोंडा। नगर में रविवार को स्थानीय गुरुद्वारे से श्री गुरु गोविन्द सिंह के पावन प्रकाशोत्सव पर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसे पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे में विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कोरोना काल के बाद एक वर्ष में पहली बार निकली शोभायात्रा को देखने के लिए नगर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को श्री गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाशोत्सव पर पूरा नगर गुरुवाणी के गुरु शब्दों से गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा दोपहर बाद स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा से निकली। उससे पूर्व गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले व क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

पूरे दिन अटूट लंगर चलता रहा जो देर रात तक चला। उसके बाद निकली शोभायात्रा में सभी धर्मों के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। गुरुद्वारा से निकली शोभायात्रा नगर परिषद होते हुए गाड़ी बाजार, नई बाजार, बस स्टैंड, मौर्य नगर चौराहा, कसगरान, बालूगंज, चौक घंटाघर होते हुए देर शाम को पुन: गुरुद्वारा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के साथ तमाम जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। देर शाम आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा की समाप्ति की गई। शोभायात्रा में पंजाबी बाजा, गतका पार्टी, ब्रास बैण्ड पार्टी, पाइप बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों का मनमोह लिया। साथ ही महिलाओं द्वारा गुरुवाणी कर गान एवं बच्चों द्वारा गुरु के आदर्शों का बखान किया जा रहा था।

शोभायात्रा में नन्हे मुन्ने बच्चों की एक अलग टोली गुरु के गुणगान में लगाई गई थी। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। नगर की धार्मिक समितियों द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी रखा गया। शोभायात्रा में गोंडा, बाराबंकी, बलरामपुर, लखनऊ, फैजाबाद के तमाम श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed