फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Problem of allergy and itching in eyes due to increasing heat

Gonda News: बढ़ती गर्मी से आंखों में एलर्जी व खुजली की समस्या

Mon, 08 Jun 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 08 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Problem of allergy and itching in eyes due to increasing heat
गोंडा। भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब लोगों की आंखों पर भी पड़ने लगा है। आंखों में एलर्जी, खुजली, लालिमा, जलन और चुभन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसके चलते मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन




वर्तमान में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 200 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें लगभग 60 मरीज एलर्जी और खुजली जैसी समस्याओं से पीड़ित होते हैं। धूल और लू के संपर्क में आने से आंखों में संक्रमण और एलर्जी के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज के नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में आंखों की विशेष देखभाल जरूरी है। धूप से बचाव के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले डार्क ग्लास के चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही आंखों को पर्याप्त आराम देने पर ध्यान भी देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि आंखों में खुजली या एलर्जी महसूस हो तो ठंडे पानी से बार-बार धोना चाहिए। आंखों को रगड़ने से समस्या और बढ़ सकती है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह लेकर ही आई ड्रॉप का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed