{"_id":"67c498722636f6ebe60d3005","slug":"private-practice-will-be-monitored-through-video-call-gonda-news-c-100-1-slko1026-133554-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वीडियो कॉल से होगी प्राइवेट प्रैक्टिस की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वीडियो कॉल से होगी प्राइवेट प्रैक्टिस की निगरानी
Sun, 02 Mar 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में हाजिरी लगाकर ड्यूटी टाइम में कोई भी डॉक्टर अब बिना वाबिज कारण के बाहर नहीं जा सकेगा। डीएम की अगुवाई में बनी पांच सदस्यीय सतर्कता टीम निजी नर्सिंगहोम व क्लीनिक का औचक निरीक्षण शुरू करेगी।
डॉ. अरविंद गुप्ता बनाम उत्तर प्रदेश सरकार के वाद में हाईकोर्ट की ओर से दिए गए निर्देश के बाद सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर सख्ती बढ़ा दी गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थसारथी सेन शर्मा का सख्त निर्देश है कि मेडिकल कॉलेज का कोई भी प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजीडेंट व जूनियर रेजीडेंट प्राइवेट प्रैक्टिस न करे। अब ड्यूटी टाइम में डॉक्टरों को एकाएक वीडियो कॉल की जाएगी। यदि वीडियो कॉल रिसीव न हुई तो सामान्य कॉल कर वीडियो कॉल से जुड़ने का निर्देश दिया जाएगा। ड्यूटी टाइम में बिना सूचना दिए अस्पताल परिसर से गायब रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।