फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   private bus full of passengers lost control and overturned in Gonda two people injured

UP News: बेकाबू होकर पलटी सवारियों से भरी निजी बस... मची चीखपुकार, शीशा तोड़कर निकाले गए यात्री

Fri, 27 Dec 2024 06:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 06:20 PM IST
सार

गोंडा में सवारियों से भरी निजी बस बेकाबू होकर पलट गई। घटना से मौके पर चीखपुकार मच गई। शीशा तोड़कर यात्री निकाले गए। 

विज्ञापन
private bus full of passengers lost control and overturned in Gonda two people injured
बेकाबू होकर पलटी सवारियों से भरी निजी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में सवारियां लेकर गौराचौकी जा रही एक निजी बस के मनकापुर पीलखाना बाईपास के सपीप पटलने से शुक्रवार दोपहर चीख-पुकार मच गई। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर किसी तरह से यात्रियों को बाहर निकाला। इसमें करीब 22 यात्री सवार थे। वहीं हादसे में चोटिल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।

विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि शुक्रवार दोहर करीब एक बजे आरपी स्कूल-पीलखाना बाईपास मार्ग पर एक निजी कॉलेज के पास बेकाबू निजी बस अचानक पलट गई। प्रत्यक्षदर्शी शिक्षक अब्दुल वहीद ने बताया कि घटना के वक्त बस में करीब 22 यात्री सवार थे। गोंडा से गौरा चौकी जा रहे थे। 

विज्ञापन

पीछे से आ रहे बाइक सवार सहम गए

बस के बेकाबू होने के दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार सहम गए। वहीं, यात्री कुछ समझ पाते, इससे पहले बस पलटती चली गई। इस दौरान बस में चीख-पुकार मच गई। वहां पहुंचे राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चालक और परिचालक वहां से भाग गए। इस हादसे में दो यात्री चोटिल हुए हैं। उन्हें एबुलेंस की मदद से सीएचसी भिजवाया गया। जहां डॉ. आलोक चौधरी ने बताया कि मामूली रूप से चोटिल जमीरुल (60) निवासी मनकापुर व मूलचंद (70) निवासी वजीरगंज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

पुलिया से टकराने के बाद हादसे की आशंका

कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि क्षतिग्रस्त निजी बस को कब्जे में लिया गया है। प्रथमदृष्टया बेकाबू बस के पुलिया से टकराने के बाद हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed