{"_id":"67a0ff9bcd152429560b20f6","slug":"primary-school-will-be-constructed-in-vantangiya-village-maheshpur-and-buthani-gonda-news-c-100-1-slko1026-131989-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वनटांगिया ग्राम महेशपुर एवं बुटहनी में होगा प्राथमिक विद्यालय का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वनटांगिया ग्राम महेशपुर एवं बुटहनी में होगा प्राथमिक विद्यालय का निर्माण
Mon, 03 Feb 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण में वनटांगिया परिवारों को लेकर हुई चर्चा के बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने एक और पहल की है। अब वनटांगिया गांव महेशपुर एवं बुटहनी में प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की योजना को शासन से स्वीकृति मिल गई है। धन आवंटन होते ही विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में वनटांगिया ग्रामों के विकास से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी से गांव में किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई। जिला पंचायत राज अधिकारी लाल जी दुबे ने बताया कि वनटांगिया के सभी ग्रामों के लाभार्थियों को शौचालय का लाभ दे दिया गया है, साथ ही सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण हो गया है।
चकबंदी अधिकारी ने बताया कि वनटांगिया ग्रामों के सभी परिवारों को भूमि अधिकार पत्र दे दिया गया है, तथा उनकी भूमि के चिह्नांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने वनटांगिया गांव के सभी परिवारों का राशन कार्ड जारी करके लाभार्थियों को राशन वितरण के बारे में जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।