{"_id":"617052cf36af245ad120f681","slug":"primary-health-center-ready-waiting-for-handover-gonda-news-lko600923031","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार, हेंडओवर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार, हेंडओवर का इंतजार
विज्ञापन
गोंडा। विकास खंड हलधरमऊ के हड़ियागाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हो गया है। विभाग के हैंडओवर का इंतजार हो रहा है। काफी समय से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। जिसमें गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
हड़ियागाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से 50 हजार की आबादी के लोगों को 10 किलोमीटर का चक्कर लगाने से निजात मिल जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस होगा।
यहां पर एक्सरे, खून जाँच, टीकाकरण, डिलीवरी आदि की सुविधा मिलेगी। समाज सेवी भाजपा नेता राम मूर्ति सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक के सहयोग से गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोग काफी समय से स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे थे। इस अस्पताल के शुरू हो जाने से बालपुर, गोगिया, हड़ियागाड़ा, चकसेनिया, ठकुरापुर, धानी, सालपुर, डोमकल्पी, खानपुर, छिटनापुर, नकहा बंसत, रेरूवा, परवानपुर, धनुहा, हरसिंहपुर सहित अन्य गांव के लोगों को 10 किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
वैसे तो कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण सहकारी संघ को 30 जुलाई 2020 को ही पूर्ण करने की निर्देश जारी हुआ था, लेकिन अभी भी निर्माण का कुछ काम बाकी है। अभी अंदर कमरों की फर्श बाकी है।
चिकित्सक आवास का काम भी चल रहा है। हलधरमऊ सीएचसी अधीक्षक डॉ. सन्त प्रताप वर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का काम अभी शेष है। पूर्ण होने पर ही हेंडओवर किया जाएगा।