फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Preparations for state level sports are complete, players from 13 districts will gather

प्रांतीय खेलकूद की तैयारी पूरी,जुटेंगे 13 जिलों के खिलाड़ी

Wed, 02 Oct 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Preparations for state level sports are complete, players from 13 districts will gather
प्रांतीय खेलकूद की तैयारी पूरी, जुटेंगे 13 जिलों के खिलाड़ी
विज्ञापन

गोंडा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गुरूवार से प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो रही है जिसमें 13 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, अयोध्या, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर,लखीमपुर, बहराइच, हरदोई के एथलेटिक्स खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग,तरुण वर्ग के लगभग 450 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य काली प्रसाद मिश्र ने बताया कि इस बार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर को प्रांतीय खेलकूद समारोह की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जिसका आयोजन 3 अक्तूबर से लेकर 6 अक्टूबर 2019 तक नेहरू स्टेडियम में किया गया है। इस प्रतियोगिता में विद्या भारती की दृष्टि से लखनऊ, साकेत, सीतापुर संभाग से संबंधित जिलों के एथलेटिक्स प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 4 अक्तूबर 2019 को प्रात: काल 9:00 बजे स्थानीय नेहरू स्टेडियम गोंडा में संपन्न होगा। प्रचार प्रमुख जितेंद्र पांडेय ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, विशिष्ट अतिथि डीएम डॉ. नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed