फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Preparations for action against Panchayat assistants, notice issued for negligence

Gonda News: पंचायत सहायकों पर कार्रवाई की तैयारी, लापरवाही पर नोटिस जारी

Fri, 24 Apr 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Preparations for action against Panchayat assistants, notice issued for negligence
रुपईडीह। विकासखंड क्षेत्र में कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सहायकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पंचायत भवन नियमित रूप से न खोलने, फार्मर रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य पूरा न करने समेत विभिन्न कार्यों में ढिलाई पर करीब चार दर्जन पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

सचिव देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत पिपरा बाजार के पंचायत सहायक गौतम सिंह, कल्याणपुर की पूनम, बेलवा बाजार की संध्या वर्मा सहित कई पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, सचिव जयचंद वर्मा ने खरगूपुर डींगुर की पंचायत सहायक नेहा ओझा, इमिलिया की साक्षी मिश्रा और नौशहरा की बैजंती को नोटिस दिया है। सचिव रमेश कुमार मिश्र ने भवानीपुर खुर्द के आनंद कुमार, देवतहा की माधुरी सैनी, रज्जनपुर की मनीषा यादव, निधिनगर के सुनील कोठारी, बलवंतनगर की रीना देवी, शिवगढ़ के अभिषेक वर्मा और पेड़ारे गड़वा की अंजनी देवी सहित अन्य पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्यों में सुधार नहीं हुआ है, जो कि गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। सभी संबंधित पंचायत सहायकों को तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed