{"_id":"6a1099c8fcc598e21c09d2c4","slug":"preparation-to-implement-dress-code-in-colleges-gonda-news-c-100-1-gon1001-158881-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महाविद्यालयों में ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महाविद्यालयों में ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी
Fri, 22 May 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 22 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 88 महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र से ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। शासन स्तर से मिले निर्देश के बाद कॉलेज प्रशासन यूनिफॉर्म व्यवस्था को लागू करने की कवायद में जुट गया है। कई महाविद्यालयों में प्रबंधन स्तर पर बैठकें शुरू हो गई हैं। यूनिफॉर्म का रंग, डिजाइन तथा अन्य व्यवस्थाएं तय की जा रही हैं।
जिले में वर्तमान समय में 88 महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें 85 निजी, दो अनुदानित और एक राजकीय महाविद्यालय शामिल हैं। अब तक कुछ चुनिंदा कॉलेजों में ही ड्रेस कोड व्यवस्था लागू थी, जबकि अधिकांश महाविद्यालयों में छात्र-छात्राएं सामान्य कपड़ों में पढ़ाई करने पहुंचते थे। शासन के निर्देश के बाद अब सभी कॉलेजों में एक समान व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है।
महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ड्रेस कोड लागू होने से कॉलेजों में अनुशासन मजबूत होगा और शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनेगा। साथ ही बाहरी लोगों की पहचान आसान होगी और परिसर में अनावश्यक गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। कई कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं से भी सुझाव लेने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में पहले से ड्रेस कोड लागू है। इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म से विद्यार्थियों में समानता की भावना विकसित होती है और पढ़ाई का माहौल बनता है।