{"_id":"6058ccf08ebc3ee651745568","slug":"preparation-for-exam-completed-in-three-thousand-council-schools-gonda-news-lko570875975","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार परिषदीय स्कूलों में परीक्षा की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार परिषदीय स्कूलों में परीक्षा की तैयारी पूरी
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक स्कूलों में परीक्षाएं 25 व 26 मार्च को कराए जाने की तैयारी पूरी की जा रही है। दो दिन में कक्ष 3 से 8 तक के बच्चों की परीक्षा कराई जानी है। इसके साथ ही कक्षोन्नति भी जारी रखी गई है।
प्रश्न पत्रों को तैयार कराने में विभाग जुटा है। करनैलगंज के भंभुवा में संकुल प्रभारी स्वाती जैन की ओर से बैठक का आयोजन कर परीक्षा की तैयारी के साथ ही प्रेरणा लक्ष्य हासिल करने का संकल्प कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
परीक्षा से पहले बच्चों में पढ़ाई की क्षमता प्रतियोगिताओं से परखा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्राइमरी स्कूल रूदौलिया की श्रद्धा वर्मा, उसकापुर की आयुषी मिश्रा सम्मानित की गईं हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा स्कूलों से प्रेरक बालक व बालिकाओं को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों के बारे में बताया। शिक्षक कमल किशोर सिंह, शैलेंद्र चंद्र पाल, राकेश गुप्ता, सतीश कुमार, सौम्या सिंह, शिवांगी, प्रीति यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे। इसी तरह जिले भर में परीक्षा की तैयारी के लिए विभाग ने अभियान चलाया।