फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pregnant women wandering on an empty stomach due to lack of ultrasound

डॉक्टर की कुर्सी खाली, अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटक रहा ताला

Fri, 29 Oct 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women wandering on an empty stomach due to lack of ultrasound
गोंडा। जरूरतमंदों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का सरकारी दावा खोखला साबित हो रहा है। आधी आबादी को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए बना महिला अस्पताल इन दिनों अव्यवस्था का शिकार है।
विज्ञापन

अस्पताल के ओपीडी में न तो समय से डॉक्टर बैठ रहे हैं और न स्वास्थ्य कर्मी। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड की जांच में अव्यवस्था के कारण गर्भवती महिलाओं को घंटों खाली पेट भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में 12.30 बजे ओपीडी में डॉक्टर की कुर्सी खाली हो गई। हेल्प डेस्क पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्भवती महिलाएं जमीन पर बैठी इंतजार कर रही थी कि शायद कोई डॉक्टर आ जाए और उनका इलाज हो सके। लेकिन घंटों इंतजार के बाद वहां कोई डॉक्टर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए बना आरोग्य मित्र कक्ष खाली रहा। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर डॉक्टर के न होने की नोटिस चस्पा था। अस्पताल के बाहर जमीन पर बैठी फूलमती ने बताया कि अपने बहू को लेकर आई थी, लेकिन शायद डॉक्टर उठ गई है, अब उन्हें वापस जाना पड़ेगा।
नंदनी ने बताया कि यहां पर अल्ट्रासाउंड नहीं होता है, बाहर से कराना पड़ रहा है। अस्पताल में निजी जांच सेंटरों के बिचौलिए मरीजों को बहला-फुसलाकर बाहर से जांच के लिए मंडराते रहते हैं।
महिला अस्पताल की ओपीडी के सामने स्थित जांच कक्ष में भी कर्मचारी नदारद रहे, जिससे खून व पेशाब जांच कराने के लिए मरीज परेशान थे। जांच कक्ष के पास बैठी मरीज ने बताया कि बहुत देर से बैठे हैं, कोई दिखाई ही नहीं पड़ता है। कई मरीज जांच कक्ष के कर्मचारी के इंतजार में भटकते दिखाई पड़े।
महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका रहा। कक्ष के बाहर दो नोटिस चस्पा थी, जिसमे पहली नोटिस में अल्ट्रासाउंड सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को होने की बात लिखी थी। दूसरे नोटिस में लिखा था कि डॉक्टर साहब अवकाश पर हैं अल्ट्रासाउंड नहीं होगा।
अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि महिला अस्पताल में मशीन और अन्य संसाधन तो हैं लेकिन कोई रेडियोलाजिस्ट नहीं है। दूसरे सीएचसी पर नियुक्त रेडियोलाजिस्ट के सहारे सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड हो पाता है। मनकापुर में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ एके राय सप्ताह में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को महिला अस्पताल आकर महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करते हैं।

हर रोज करीब पांच सौ से अधिक महिलाओं की ओपीडी होती है। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने की आवश्यकता होती है। लेकिन शुक्रवार की बात कही गई तो नोटिस के अनुसार अल्ट्रासाउंड होना चाहिए के प्रश्न पर कर्मचारी ने चुप्पी साध लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed