{"_id":"69ff75212d8b9c202b01d9fc","slug":"pregnant-womans-health-deteriorated-and-she-died-while-being-taken-to-chc-gonda-news-c-100-1-gon1041-157956-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गर्भवती की तबीयत बिगड़ी, सीएचसी ले जाते समय हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गर्भवती की तबीयत बिगड़ी, सीएचसी ले जाते समय हुई मौत
Sat, 09 May 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 09 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी। फाइल फोटो
कटरा बाजार/दुबहा बाजार। कौड़िया के भरथा नयापुरवा निवासी लक्ष्मी (28) करीब नौ माह की गर्भवती थीं। उनके प्रसव का समय नजदीक था। पति अनुज ने बताया कि शुक्रवार रात अचानक लक्ष्मी की तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गईं। आनन-फानन एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी कटरा बाजार ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदू राणा ने बताया कि महिला को जब लाया गया तो मौत हो चुकी थी। शरीर अकड़ा हुआ था। 15 दिन पहले कराई गई लक्ष्मी की सभी जांच की रिपोर्ट सामान्य थीं। हीमोग्लोबिन भी नाॅर्मल था। लक्ष्मी की अचानक मौत का कोई स्पष्ट चिकित्सीय कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम से ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाती लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली थी। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और लक्ष्मी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। (संवाद)