{"_id":"6923554d928e03d91d00b5a4","slug":"prayagraj-jhansi-lucknow-and-agra-won-the-matches-gonda-news-c-100-1-slko1028-147677-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रयागराज, झांसी, लखनऊ और आगरा ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रयागराज, झांसी, लखनऊ और आगरा ने जीते मैच
Mon, 24 Nov 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल खेलतीं प्रयागराज और मुरादाबाद की खिलाड़ी। - संवाद
गोंडा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को छह मैच खेले गए। इसमें प्रयागराज, झांसी, लखनऊ व आगरा की टीमों ने मैच जीत लिए। वहीं, वाराणसी-बस्ती और बरेली-अलीगढ़ के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों मुकाबलों में चारों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं।
प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को लीग मैच का उद्घाटन फुटबॉल के वरिष्ठ खिलाड़ी सुबोध चंद्र मैन मिश्र व उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। प्रथम मैच प्रयागराज व मुरादाबाद के मध्य हुआ। इसमें प्रयागराज ने 14-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरा मैच वाराणसी व बस्ती के मध्य हुआ। जिसमें दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं और 0-0 से मैच ड्राॅ रहा। तीसरा मैच झांसी व कानपुर के मध्य हुआ। इसमें झांसी की टीम 1-0 से विजयी रही। चौथा मैच लखनऊ व विंध्याचल मंडल के मध्य हुआ। इसमें 4-0 से लखनऊ ने शानदार जीत दर्ज की। पांचवां मैच आगरा व गोरखपुर के मध्य हुआ। इसमें आगरा 1-0 से विजयी रहा।
छठा मैच बरेली व अलीगढ़ के मध्य हुआ। जिसमें दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं और मुकाबला बराबरी पर छूटा। इस दौरान मैच कमिश्नर आसिफ नजबी, अयूब शाह, हाजी मुनव्वर, विशाल तिवारी, डॉ. प्रत्यूषराज, मो. तौकीर, हरिओम जायसवाल आदि उपस्थित रहे।