फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Prateek lighted district name

प्रतीक ने रोशन किया जिले का नाम

Wed, 11 May 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Wed, 11 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Prateek lighted district name
प्रतीक - फोटो : अमर उजाला
सिविल सेेवा परीक्षा में चयनित होकर प्रतीक श्रीवास्तव ने जिले का नाम रोशन किया है। सिविल सेवा परीक्षा में उन्हें 385वीं रैंक हासिल हुई है। जिले के गौरा गांव के रहने वाले प्रतीक के सिविल सेवा में चयनित होने पर परिवारीजनों, रिश्तेदारों व मित्रों ने खुशी व्यक्त की है। 
विज्ञापन


प्रतीक श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि मित्र अमित ने फोन से जैसे ही सिविल सेवा में चयनित होने की सूचना दी उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार के लोग भी खुशी से झूम उठे। प्रतीक ने वर्ष 1991-93 तक बलरामपुर माडर्न इंटर कॉलेज में शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद लखनऊ में रहकर पढ़ाई पूरी की। जयपुरिया कॉलेज से प्रतीक ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। इसके बाद आईआईटी कानपुर से बीटेक किया।
विज्ञापन


पहली बार सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की लेकिन मुख्य परीक्षा में सेलेक्ट नहीं हो सके। प्रतीक ने 25 वर्ष की उम्र में दूसरे प्रयास में सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने कड़ी मेहनत को सफलता का मूलमंत्र बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पिता सुरेश कुमार श्रीवास्तव आवास विकास परिषद लखनऊ में अकाउंटेंट व मां अनीता श्रीवास्तव जयपुरिया कॉलेज में शिक्षिका हैं जबकि भाई प्रखर पढ़ाई कर रहा है। बलरामपुर जनपद के गौरा गांव के मूल निवासी प्रतीक की सफलता पर परिवार के सतीश, महेश, आदर्श, आशीष, रजनी, प्रियंका आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed