{"_id":"65b6a20e5beaa3d74d00a1b8","slug":"practical-examinations-were-conducted-at-120-centers-gonda-news-c-100-1-gon1003-111898-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 120 केंद्रों पर हुईं प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 120 केंद्रों पर हुईं प्रयोगात्मक परीक्षाएं
Mon, 29 Jan 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर के फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत जिले के 120 केंद्रों पर रविवार को प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई।
जीआईसी प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि रविवार को विद्यालय में इंटरमीडिएट के 105 में से 100 विद्यार्थियों ने प्रयोगात्मक परीक्षा में हिस्सा लिया। पांच छात्र गैरहाजिर रहे। नामित परीक्षक व गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने छात्रों का मूल्यांकन किया। परीक्षक ने कार्बनिक, अकार्बनिक, डेनियल सेल और एसीटोन बनाने की विधिक समेत अन्य प्रश्न पूछे। लैब में प्रयोग के जरिये बच्चों की जानकारी परखी।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को जीजीआईसी समेत जिले के 120 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। इस दौरान भौतिक, रसायन, जीव और भूगोल समेत अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। जीआईसी में रसायन विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा के मौके पर प्रधानाचार्य शैलेश पटेल के अलावा सुरेश कुमार सिंह, राजवर्द्धन श्रीवास्तव, महेश यादव, ऋषि शुक्ला, अभिजीत कुमार सिंह और हंसराज भारती समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।