{"_id":"6aa2f4dc05c3c9f6070e1fde","slug":"power-remained-out-all-night-in-several-areas-gonda-news-c-100-1-slko1026-165886-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कई इलाकों में रातभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कई इलाकों में रातभर गुल रही बिजली
Thu, 10 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर मोबाइल की रोशनी में काम करते अधिकारी व मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफार्मर की मरम
गोंडा। फॉल्ट और हादसों के चलते बुधवार रात जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। कटरा बाजार में देर रात 33 केवी लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से ठप हुई बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे बहाल हुई। नवाबगंज इलाके में रात में बांस गिरने से टूटा तार सुबह करीब 10:30 बजे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
धानेपुर में केबल जलने से ठप आपूर्ति सुबह सात बजे बहाल हो सकी। तरबगंज की 33 केवी लाइन में फॉल्ट से डुमरियाडीह, ढेमवा, बहादुर प्रथम-द्वितीय और आजादनगर फीडर प्रभावित रहे। सुबह 10 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफार्मर का आउटडोर खराब होने से बृहस्पतिवार सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली ठप रही। इस दाैरान सीएमओ कार्यालय समेत कई अनुभागों में कामकाज प्रभावित हुआ। कर्मचारी मोबाइल की रोशनी में काम करते नजर आए। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने कहा कि फॉल्ट होने पर तत्काल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (संवाद)