{"_id":"688274fa7bcc215506010552","slug":"power-cuts-affect-public-life-business-is-in-trouble-gonda-news-c-100-1-gon1001-141318-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती की मार : जनजीवन बेहाल, कारोबार बेजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती की मार : जनजीवन बेहाल, कारोबार बेजार
Thu, 24 Jul 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से जनजीवन बेहाल हो गया है। सिविल लाइंस फीडर के सिंचाई विभाग के पास लगे ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण बृहस्पतिवार दोपहर आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को परेशानी हुई। बिजली संकट से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
जिले में बुधवार रात हल्की बारिश के बाद बृहस्पतिवार को उमस भरी गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शहर के सिविल लाइंस फीडर से सुबह तीन घंटे के लिए बिजली कटौती की गई। दोपहर दो बजे के बाद फिर बिजली गुल हो गई।
जिलाधिकारी आवास के पास केबल में खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उपायुक्त खाद्य कार्यालय, उपश्रमायुक्त कार्यालय, सिंचाई विभाग कार्यालय, टामसन स्कूल समेत एक दर्जन से अधिक निजी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। एसी-कूलर व बड़े विद्युत चालित यंत्र बंद हो गए। इनवर्टर भी अपनी आखिरी सांस लेने लगा। शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। छोटू, पंकज, रोहित का कहना था कि बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
उपकेंद्र पर धरना देने से रोका तो सौंपा ज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। बिजली संकट से परेशान उपभोक्ता महेश वर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे विद्युत उपकेंद्र मसकनवा पर धरना प्रदर्शन के लिए पहुंच गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। एसओ छपिया संजीव वर्मा ने महेश वर्मा की उच्चाधिकारियों से मोबाइल पर बात कराई। अफसरों ने धरने के लिए पूर्व में अनुमति न लेने की बात कह इसे स्थगित कराया। इसके बाद लोगों ने मनकापुर तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी मनकापुर अवनीश त्रिपाठी को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। सुनील गौड़, चंद्रप्रताप पटेल एडवोकेट, योगेन्द्र वर्मा, अखिलेश यादव, रामशंकर, रामसुरेश मौर्या, आशीष सिंह, सुरेश सिंह पटेल, अन्नू वर्मा, श्यामपाल, नंदलाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
यहां भी है संकट
- 14 जुलाई को आंधी में बालपुर के छिटनापुर गांव में बिजली का खंभा टूट गया। इसके बाद से आपूर्ति ठप है।
- कटरा बाजार की ग्राम पंचायत बरांव के मजरा गड़रियन पुरवा, टेपरा व लोनियन पुरवा में गत 20 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है।
- बेलसर के उपकेंद्र शुक्लगंज से मंगुरा, डेहरास, बेलसर ,दुर्गागंज,उमरी फीडर पर बुधवार की रात में करीब दस बार बिजली कटौती हुई है।
ओवरलोड से बढ़ रही समस्या
पावर कॉर्पोरेशन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि बीते दिनों से बिजली की मांग बढ़ गई है, जिससे ओवरलोड की समस्या हो रही है। फाॅल्ट की सूचना मिलते ही तत्काल मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी।