फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   power cut

खंभा टूटने से बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 17 Dec 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
power cut
कटरा बाजार (गोंडा)। बिजली का खंभा टूटने से करीब हफ्तेभर से विद्युत आपूर्ति बाधित है। शिकायत के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन ने उसे बदलवाना उचित नहीं समझा। ऊपर से अधिकारी से बात करने पर बताया गया कि शिकायत मौखिक है, इसे लिखित में भेजें तब दिखाया जाएगा। मामला विकासखंड कटरा क्षेत्र अंतर्गत शांती नगर चौराहे का है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू पांडे ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन को 15 दिसंबर को लिखित रुप से अवगत कराते हुए कहा कि एक सप्ताह पहले दो बिजली का खंभे टूट गए थे जिसके कारण ग्राम शाहजोत के पृथ्वीपुरवा और शांतिनगर चौराहे की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विभाग को अवगत कराने के बाद भी वहां पर मौजूद जेई अनय साहनी द्वारा लोगों को झूठी तसल्ली देकर बरगलाया जा रहा है। लिखित सूचना के बाद भी अभी तक खंभा नहीं बदला गया है। इसकी शिकायत 1912 पर भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर विभाग जल्द ही खंभे नहीं बदलवाया गया तो ऊर्जा मंत्री से मिलकर इसकी शिकायत करते हुए जेई पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता प्रशून त्यागी ने बताया कि उपभोक्ता की मौखिक शिकायत ही लिखित शिकायत है। 24 घंटे के अंदर खंभा लगवा दिया जाएगा। आपूर्ति जल्द ही बहाल करा दी जायेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed