फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Potholes on the Maskanwa-Gaurachok road

Gonda News: मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे

Wed, 02 Oct 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 02 Oct 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the Maskanwa-Gaurachok road
गोंडा के मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर महीनों से बने गड्ढे। - संवाद
पांच साल पहले ५५ करोड़ से कराया गया था निर्माणसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोंडा। सड़कों को गड्ढामुक्त करने अवधि बीत रही है, लेकिन मरम्मत की कार्रवाई धीमी है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का दंश जनता झेलने को विवश है। लोग पैदल चलने से भी गुरेज कर रहे हैं, विभाग नाकामी पर भी तरस खा रहे हैं। हालत ये है कि 26 करोड़ से बनी सड़क भी पांच वर्ष पूरा नहीं कर पाई।

रामनगरी अयोध्या से चौरी, सिंकदरपुर, चांदनी चौक, मसकनवा, हथियागढ़, गौराचौकी, डुमरियागंज होते हुए नेपाल को जोड़ने वाला मार्ग सिस्टम की लापरवाही का शिकार हो चुका है। चार जिलाें को जोड़ते हुए मसकनवा बाजार से अयोध्या को जोड़ने वाले मार्ग की स्थिति खराब है। लगभग 55 किलोमीटर कि इस मार्ग का निर्माण लगभग पांच वर्ष पहले कराया गया था।
विज्ञापन

भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने वर्ष 2019 में लगभग 55 करोड़ की लागत से बनने वाले मार्ग की सौगात क्षेत्रवासियों को दी थी। अफसरों व ठेकेदार के गठजोड़ की कलई गड्ढे खोल रहे हैं। जगह-जगह गड्ढे हैं, गड्ढों में बरसात का पानी भरा है। जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। दर्जनों स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन इसी टूटी सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने इस सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार त्रिपाठी का कहना है कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। शासन से बजट की मांग भी की गई है। धनराशि अवमुक्त होते ही जर्जर सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed